Pages

ads

Thursday, 29 December 2016

शशिकला AIADMK की अंतिरम महासचिव बनाई गईं

शशिकला AIADMK की अंतिरम महासचिव बनाई गईं

मिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके की पहली जनरल काउंसिल की बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित करके जया की करीबी रहीं शशिकला को पार्टी का अंतरिम महासचिव बनाया गया है.आपको बता दें कि महासचिव पद के लिए चुनाव होगा. पार्टी के नियम 20, सेक्शन 2 के तहत ये चुनाव होगा, तब तक के लिए शशिकला पार्टी की अंतरिम महासचिव के पद पर रहेंगी.आज सुबह से ही चेन्नई के वानगरम में एआईएडीएमके की बैठक जारी है. इस बैठक में शशिकला के नाम पर अंतरिम मुहर लगी. खास बात ये रही कि AIADMK जनरल काउंसिल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की कुर्सी बीच में रखी गई जिस पर उनकी तस्वीर रखी गयी. भाषण के वक़्त रो पड़े सीएम पनीरसेल्वम. जयललिता के निधन के बाद पार्टी की यह पहली अहम मीटिंग है. पार्टी की सभी बड़े नेताओं और जनरल काउंसिल के सदस्यों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था. इस बैठक की अध्यक्षता मधुसूदनन कर रहे हैं.तमिलनाडु के सभी जिलों से पार्टी के सचिवों को भी इस बैठत में बुलाया गया था. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, उनकी कैबिनेट के मंत्री, एम. थंबीदुरई और पार्टी विधायक भी इस बैठक में शामिल रहे.गौरतलब है कि पन्नीरसेल्वम ने भी कुछ दिनों पहले ही जयाललिता के बाद पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शशिकला का नाम सुझाया था. शशिकला जनरल काउंसिल की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बयान जारी कर सकती हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +