Pages

ads

Monday, 26 December 2016

मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के डिजिटल रथ को किया रवाना

मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के डिजिटल रथ को किया रवाना

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने सोमवार को इंदौर में यूथ फॉर डिजिटल अभियान को सफल बनाने और कैशलेस लेन देन के प्रति जागरूकता के लिए मोर्चा के डिजिटल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि यूथ फॉर डिजिटल अभियान को लेकर प्रदेश को कैशलेस इकॉनमी के प्रति जागरूक करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश भर में कार्यशाला आयोजित कर रहा है। डिजिटल रथ इंदौर के प्रत्येक चैराहे-प्रत्येक मोहल्ले तक पहुंचकर लोगों को ई-पेमेंट, डिजिटल लेनदेन के बारे में बताएगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश में पीपीट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनता को डिजिटल पैसा का महत्व बताने का अभियान निरंतर चला रहे हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +