Pages

ads

Thursday, 15 December 2016

कांग्रेस का झूठ बेनकाब युवा मोर्चा ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया

कांग्रेस का झूठ बेनकाब युवा मोर्चा ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया


व्यापमं मामले में कांग्रेस द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोपों का माननीय न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर्ष व्याप्त करते हुए कांग्रेस महासचिव श्री दिग्विजय सिंह के झूठ का पुलिंदा खुल जाने की बात कही। युवा मोर्चा ने आज संभागीय केन्द्रों पर श्री दिग्विजय सिह का पुतला दहन कर व्यापमं मामले में उनके द्वारा भ्रमित वातावरण निर्मित किए जाने की निंदा की।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में जबलपुर के मालवीय चैक पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने शिवराज बेदाग और कांग्रेस बेनकाब के नारे लगाए। भोपाल के 7 नं. चैराहा पर दिग्विजय सिंह के पुतला दहन में मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अंशुल तिवारी, श्री मिलन भार्गव सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +