एमएम धोनी ने वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी, विराट कोहली को मिल सकती है कमान
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट की कमान सौंपी जा सकती है। बीसीसीआई ने बुधवार शाम को जारी बयान में कहा कि धोनी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 श्रृंखला में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयनकर्ता 6 जनवरी को मुंबई में इस सीरीज के लिए टीम चुनेंगे।धोनी ने 199 वनडे में कप्तानी की है जिसमें भारत में 110 मैच जीते हैं और 74 हारे हैं। चार मुकाबले ड्रॉ रहे जबकि 11 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में भी भारत की कमान संभाली है। इनमें से 41 में टीम को जीत मिली और 28 में हार का स्वाद चखना पड़ा। एक मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि दो मैच बिना रिजल्ट के समाप्त हुए। टैस्ट मैचों की बात करें तो धोनी ने 60 मैचों में भारत की कप्तानी जिसमें टीम इंडिया को 27 मुकाबलों में जीत हासिल हुई, जबकि 18 में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 15 मैच ड्रॉ रहे।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान अपना आखिरी एकदिवसीय मैच 29 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था।

No comments:
Write comments