पांच राज्यों में चुनाव घोषित, 11 मार्च को आएगा परिणाम
चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया 11 जनवरी शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगी और 11 मार्च को एक साथ सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।पांच राज्यों के 690 विधानसभा क्षेत्रों में 16 करोड़ लोग मतदान करेंगे। इन सीटों में 133 अनुसूचित जाति, 23 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन सभी राज्यों में एक लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, यह पिछली बार से 15 प्रतिशत अधिक है। सभी में वोटिंग मशीनों से मतदान किया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि गोवा और पंजाब में 4 फरवरी, मणिपुर में दो चरणों में 4 और 8 मार्च, उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में 11 फरवरी से लेकर 8 मार्च और उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान होंगे। मतों की गणना 11 मार्च होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा होगी।
चुनाव कार्यक्रम
गोवा: गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 11 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, 18 जनवरी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को होगी, 21 जनवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख और 4 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।
पंजाब: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 11 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, 18 जनवरी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को होगी, 21 जनवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख और 4 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।
उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 20 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, 27 जनवरी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, नामांकन पत्रों की जांच 28 जनवरी को होगी, 30 जनवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख और 15 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। उत्तराखण्ड विधानसभा का कार्यकाल 26 मार्च को समाप्त हो रहा है।
मणिपुर: मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 38 सीटों के लिए मतदान होगा। 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, 15 फरवरी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, 18 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख और 4 मार्च को मतदान संपन्न होगा। दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान होगा। 11 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, 18 फरवरी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, नामांकन पत्रों की जांच 20 फरवरी को होगी, 22 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख और 8 मार्च को मतदान संपन्न होगा। मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। इसका कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा है।

No comments:
Write comments