Pages

ads

Saturday, 7 January 2017

ओम पुरी की बॉडी फ्लैट में मिली न्यूड, पोस्टमॉर्टम में सिर पर डेढ़ इंच का गड्ढा मिला

ओम पुरी की बॉडी फ्लैट में मिली न्यूड, पोस्टमॉर्टम में सिर पर डेढ़ इंच का गड्ढा मिला

सार्थक फिल्मों के मुहाफ़िज़ ओम पुरी की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि संदेहास्पद हालात में मौत हुई है . इस बात का खुलासा पोस्मार्टम रिपोर्ट से हुआ है. जिसके चलते पुलिस ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी की हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, ओमपुरी की न्यूड डेड बॉडी उनके फ्लैट में किचन के करीब मिली. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ओम पुरी के सिर के ऊपरी हिस्से में डेढ़ इंच गहरा गड्ढा मिला है. ओमपुरी की गुरुवार रात अपनी पत्नी नंदिता से काफी बहस हुई थी. नंदिता बेटे ईशान के साथ अलग रहती हैं. सुत्रो ने बताया कि गुरुवर शाम ओम पुरी फिल्म प्रोड्यूसर खालिद किदवई के साथ थे. ओम पुरी गुरुवार को अपने पत्नी के घर गए. यहां वो बेटे ईशान से मिलने आए थे. उस वक्त नंदिता से उनकी काफी बहस हुई . नीचे उतरकर उन्होनें ईशान को फोन किया. लेकिन वह किसी पार्टी में था. फिर वो गाड़ी में ही उसका इंतजार करने लगे. इस बीच ओम पुरी ने ड्रिंक भी लिया. इसके बाद वो प्रोड्यूसर खालिद को लेकर मनोज पाहवा एक्टर के घर भी गए थे. वहीं भी उनकी कि से पैसों को लेकर बहस हुई . वह बहस के दौरान काफी भावुक थे.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +