दिव्यागों का विवाह
सम्मेलन छह मार्च को जिला मुख्यालय उज्जैन में होगा, जो गिनीज बुक में लिखा
जाएगा। यह बात कलेक्टर संकत भोडवे ने बुधवार को कही। वे यहां मीडिया से
मुखातिब हुए। उन्होंने बताया विवाह सम्मेलन के पहले परिचय सम्मेलन 19 जनवरी
को उज्जैन में हो रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उन्होंने 18
जनवरी को नागदा में गांव पंचायत सचिवों, पटवारियों एवं आंगनवाड़ी
कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बताया विवाह के लिए अभी तक 45 जोड़ों का
पंजीकरण हो चुका है।
नागदा-खाचरौद विकास खंड में गांव पंचायत सचिवों को प्रत्येक पंचायत से
एक-एक दिव्यांग जोड़ा तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके पहले कलेक्टर ने
जीवदया मानव सेवा समिति सभागृह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय
बनाने के लिए कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक मेें गांव पंचायत रूपेटा में
शौचालय निर्माण को लेकर बरती जा रही ढिलाई पर असंतोष जताया। उन्होंने
पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि 30 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्रों में
शौचालय बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments