Pages

ads

Monday, 9 January 2017

रेलवे की नई योजना, ट्रैक पर दौड़ेंगी ' Lays’ शताब्दी' और ' Paytm’ राजधानी एक्सप्रेस!

रेलवे की नई योजना, ट्रैक पर दौड़ेंगी ' Lays’ शताब्दी' और ' Paytm’ राजधानी एक्सप्रेस! 

रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में ट्रेनों के नाम प्राइवेट कंपनियों के नाम पर रखने की योजना बना रहा है. रेलवे की योजना है कि यात्री और माल किराया बिना बढ़ाए विज्ञापन के जरिए राजस्व जुटाया जा सकता है.रेलवे की ये योजना अगर सफल हो गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों को ट्रैक पर ‘Lays शताब्दी’ और ‘Paytm राजधानी एक्सप्रेस के नाम से ट्रेनें दिखाई देंगी.रेलवे मंगलवार को इस योजना की घोषणा कर सकता है. हालांकि रेलवे विशाखापट्टणम ट्रेन में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड औऱ समता एक्सप्रेस में वाइजाग स्टील का नाम जोड़कर चला रहा है. इसकी सफलता से उत्साहित होकर रेलवे ने यह योजना बनाई है.इन योजना के तहत ट्रेन में विज्ञापन और रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन कराने की भी योजना है. हालांकि रेलवे की वेबसाइट पर विज्ञापन लिखी ट्रेन का नाम आपको नहीं दिखेगा. ट्रेन अपने असली नाम से ही दिखाई जाएंगी.प्रस्ताव के मुताबिक, कोई भी ब्रांड या कंपनी किसी भी ट्रेन के पूरे मीडिया अधिकार खरीद सकेगी. मीडिया अधिकार खरीदने के बाद कंपनी या ब्रांड ट्रेन की बोगियों के भीतर या बाहर अपना प्रचार कर सकेगी.शुरूआत में इस तरह के विज्ञापन के लिए फिलहाल राजधानी और शताब्दी ट्रेनें को चुना गया है. इसे बाद में अन्य ट्रेनों पर भी लागू करने की योजना है. विज्ञापन के जरिए कमाई रेलवे के लिए ‘नॉन फेयर रेवेन्यू’ के तहत आता है. रेलवे का साल 2020 तक ‘नॉन फेयर रेवेन्यू’ के जरिए 4000 करोड़ की कमाई करने का लक्ष्य है.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +