Pages

ads

Wednesday, 18 January 2017

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचीं सानिया

भारत की सानिया मिर्ज़ा साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में महिलाओं के डबल्स मुक़ाबले के दूसरे दौर में पहुँच गई हैं.
मेलबर्न में सानिया मिर्ज़ा और उनकी चेक पार्टनर बारबरा स्ट्रिसोवा ने पहले राउंड में आसान जीत हासिल की.
सानिया और बारबरा पूरे मैच में ब्रिटेन की जोसलीन और अना स्मिथ पर पूरी तरह से हावी रहीं.
चौथी वरीयता प्राप्त भारत और चेक की इस जोड़ी ने पहले राउंड में सीधे सेट में 6-3, 6-1 से जीत हासिल की. मैच एक घंटे में ही ख़त्म हो गया.
सानिया की नज़र लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला डबल्स ख़िताब जीतने पर है. पिछले साल भी सानिया ने स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ इसे जीता था.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +