Pages

ads

Sunday, 22 October 2017

भारत बना एशिया कप चैंपियन, फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराया



भारत बना एशिया कप चैंपियन, फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराया



भारत ने ढाका में खेले गए 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया है। रविवार को फाइनल में उसने मलेशिया को 2-1 से मात दी। भारत के लिए 10वें मिनट में रमनदीप सिंह और 29 वें मिनट में ललित उपाध्‍याय ने गोल दागे। वहीं, मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल शाहरिल सबा ने किया। इससे पहले भारत ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्‍की की थी।

भारत ने सुपर-4 मुकाबले में भी मलेशिया को 6-2 से रौंदा था। लेकिन 12वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई टीम ने इसी साल जून में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स (लंदन) के क्वार्टर फाइनल में भारत को 3-2 से हराया था। जबकि मई में अजलन शाह कप में भी भारतीय टीम को 1-0 से मात दी थी।

इसके साथ ही मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत टीम ने 10 साल बाद एक बार फिर एशियाई हॉकी का ताज हासिल कर लिया है। भारत इससे पहले 2007 में चैंपियन बना था। एशिया कप में भारत का यह तीसरा खिताब रहा। पहली बार भारत ने 2003 में एशिया कप पर कब्जा किया था।

आखिरी क्वार्टर में मलेशिया ने अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इसे वह गोल में बदल नहीं पाया। लेकिन, रिबाउंड पर मलेशिया ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। भारत ने रेफरल लिया, लेकिन बेकार गया। 50वें मिनट में शाहरिल ने यह गोल किया। मलेशिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर लेकर भारत की धड़कनें बढ़ा दी थीं। लेकिन भारतीय टीम सुरक्षित रही।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +