Pages

ads

Thursday, 9 November 2017

जी.टी.बी. को गुरू तेगबहादुर काम्पलेक्स कहा जाये - श्री चौहान



जी.टी.बी. को गुरू तेगबहादुर काम्पलेक्स कहा जाये - श्री चौहान
मुख्यमंत्री द्वारा शहादत स्तंभ पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू तेगबहादुर काम्प्लेक्स (जीटीबी काम्पलेक्स) में शहादत स्तंभ पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल शहर का सुन्दरतम स्थान बनेगा। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, ज्ञानी श्री दिलीप सिंह, शहर के गुरूद्वारों के अध्यक्ष, सिक्ख संगत और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरू तेगबहादुर सर्वोच्च बलिदानी थे। ऐसे व्यक्ति के नाम के उच्चारण मात्र से व्यक्ति धन्य होता है। उन्होंने जी.टी.बी. काम्प्लेक्स को समस्त शासकीय अभिलेखों में गुरू तेग बहादुर काम्प्लेक्स के नाम से दर्शाने के निर्देश दिये। सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य पर भोपाल नगर निगम लगभग 22 लाख 50 हजार रूपये व्यय करेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिक्ख संगत को मुख्यमंत्री निवास में 12 नवम्बर को आयोजित प्रकाश पर्व में पधारने का आमंत्रण दिया। प्रारंभ में आनंद साहिब का पाठ हुआ। अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +