Pages

ads

Friday, 29 June 2018

मध्यप्रदेश अकादमी की मोनिका और रीना नेशनल हॉकी टीम में सेलेक्ट हुईं, पहली बार लंदन में खेलेंगी वुमन हॉकी वर्ल्ड कप


मध्यप्रदेश अकादमी की मोनिका और रीना नेशनल हॉकी टीम में सेलेक्ट हुईं, पहली बार लंदन में खेलेंगी वुमन हॉकी वर्ल्ड कप.



मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की होनहार खिलाड़ी मोनिका और रीना खोखर लंदन में जुलाई होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। दोनों खिलाड़ियों का महिला हॉकी की नेशनल टीम में सेलेक्शन हुआ है। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की। जिसके अनुसार अकादमी की खिलाड़ी मोनिका जहां मध्यम पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं रीना खोखर रक्षापंक्ति को मजबूत प्रदान करेंगी।
21 जुलाई से शुरू होगा वर्ल्ड कप
- 21 जुलाई से शुरू होने वाली इस स्पर्धा में भारतीय टीम की कमान अनुभवी फॉरवर्ड रानी को सौंपी कई है। जबकि गोलकीपर सविता को उप कप्तान बनाया गया है। भारत को वर्ल्डकप में मेजबान देश और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की अमेरिका और 16वीं रैंकिंग के आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड से होगा।
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता (उपकप्तान), रजनी इतिमर्पू
डिफेंडर:सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर
मिडफील्डर:नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान
फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +