Pages

ads

Sunday, 8 July 2018

मुकेश अंबानी फिर रिलायंस के चेयरमैन बने,

मुकेश अंबानी फिर रिलायंस के चेयरमैन बने,

मुकेश अंबानी पांच साल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बने रहेंगे. कंपनी के शेयरधारकों ने मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
अंबानी 1977 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं. जुलाई 2002 में रिलायंस समूह के संस्थापक और उनके पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उन्हें कंपनी के चेयरमैन बनाया गया.
कंपनी की मुंबई में हुई 41वीं वार्षिक आम बैठक में उनके मौजूदा कार्यकाल को और पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी गई. मुकेश अंबानी का मौजूदा कार्यकाल अप्रैल 2019 में खत्म हो रहा है.
कंपनी की शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर कुल वोटों में से 98.5 प्रतिशत मत प्रस्ताव के समर्थन में पड़े.
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार 10वें साल अपने सालाना बोनस में कोई परिवर्तन नहीं किया है. प्रस्ताव के मुताबिक अंबानी को सालाना 4.17 करोड़ रुपये का वेतन और 59 लाख रुपये के भत्ते के तौर पर दिए जाएंगे. इसमें सेवानिवृत्ति लाभ शामिल नहीं है.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +