Pages

ads

Wednesday, 25 July 2018

मेहसाणा दंगे में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को दोषी करार

मेहसाणा दंगे में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को दोषी करार


गुजरात में आरक्षण को लेकर पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ गयी है। हार्दिक को कोर्ट ने मेहसाणा दंगे का दोषी करार दिया है।उन्हें इस मामले में 2 साल की सजा ,50 हजार रुपये का जुर्माना और कार मालिकों 1 लाख देने का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में हार्दिक के अलावा लालजी पटेल को भी कोर्ट ने दंगे का दोषी पाया है। वहीं अन्य 14 आरोपी बरी हो गए हैं। वहीं, हार्दिक पटेल के वकीलों की तरफ से जमानत लेने की कोशिश की जा रही है लेकिन अगर जमानत नहीं मंजूर हुई तो हार्दिक पटेल को जेल जाना होगा।
2015 में हार्दिक ने पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग की थी। इस दौरान मेहसाणा के विषनगर में दंगा हो गया था। तब हार्दिक ने भाजपा विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। विधायक ऋषिकेश पटेल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें वे दोषी पाए गए।इस आंदोलन के बाद ही हार्दिक पटेल पाटीदार नेता के तौर पर उभरकर आए थे।हार्दिक पटेल ने हाल ही में फिर से आरक्षण की मांग के साथ आंदोलन करने का ऐलान किया था। सिर्फ आंदोलन ही नहीं, हार्दिक ने इस बार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की भी घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया है कि वह पाटीदारों को आरक्षण के लिए भूख हड़ताल करेंगे और यह आरक्षण मिल जाने के बाद ही खत्म होगी। उनका यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 25 अगस्त से शुरू होने वाला था, हालांकि अब कोर्ट की सजा के ऐलान के बाद हार्दिक का अगला कदम क्या होगा , यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
गौरतलब है कि 2018 के अंत में मप्र में चुनाव होना है वही 2019 में लोकसभा चुनाव होना है, ऐसे में हार्दिक को कोर्ट ने सजा सुनाकर मुश्किल में डाल दिया है।वही मप्र की कांग्रेस को भी झटका लगा है कि क्योंकि हार्दिक पहले ही मप्र में कांग्रेस को समर्थन देने और उनके पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की बात कह चुके है

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +