Pages

ads

Sunday, 22 July 2018

मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों का जियो और एयरटेल से इस्तीफा

मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों का जियो और एयरटेल से इस्तीफा

दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के चीफ मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों (सीटीओ) ने अपनी - अपनी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है। रिलायंस जियो के सीटीओ जगबीर सिंह कंपनी की 4 जी सेवाओं शुरुआत से पहले उससे जुड़े थे। इससे पहले सिंह सैमसंग और करीब एक दशक तक एयरटेल में काम कर चुके थे।
एक सूत्र ने बताया कि सिंह दिल्ली वापस आ रहे हैं। हालांकि, सूत्र ने इससे अधिक ब्योरा नहीं दिया। इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला। भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (मोबाइल नेटवर्क्स) श्याम प्रभाकर मार्दिकर ने भी इस्तीफा दे दिया है।
इस बारे में संपर्क करने पर भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। मार्दिकर अगस्त, 2012 से एयरटेल से जुड़े थे। उससे पहले भी 2001-10 के दौरान एयरटेल में रहे थे। जनवरी , 2017 से वह एयरटेल मोबाइल नेटवर्क के सीटीओ पद पर थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +