Pages

ads

Tuesday, 17 July 2018

एमपी की राजनीति सिंधिया के सिंदूर लगे नारियल से गरमाई, शिवराज ने बताया काला जादू


एमपी की राजनीति सिंधिया के सिंदूर लगे नारियल से गरमाई, शिवराज ने बताया काला जादू


मध्य प्रदेश में एक सिंदूर लगा नारियल बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद की वजह बन गया है. एक वीडियो में कांग्रेस चुनाव अभियान समीति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पन्ना यात्रा के दौरान एसयूवी से नारियल बाहर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे काला जादू कह रहे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह नारियल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को दिया गया था.
शिवराज ने कहा, "उन्हें बताया गया था कि इसपर सिंदूर लगा है, इसलिए उन्हें इसे फेंक देना चाहिए. उन्होंने इसे फेंक दिया या नहीं मुझे नहीं पता लेकिन यह दिखाता है कि कांग्रेस टोना टोटका (काला जादू) में विश्वास करती है.इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर नारियल फेंककर हिन्दू संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया.
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने अंधविश्वास के सिद्धान्त को तो पूरी तरह गलत नहीं माना लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि सिंधिया अंधविश्वास में भरोसा नहीं करते हैं.
उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनपर नारियल फेंकने का दबाव बनाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विज्ञान के युग में अंधविश्वास न मानने का आग्रह किया लेकिन कार्यकर्ता इस बात पर अड़े रहे कि वह नारियल को अपनी कार में न रखें इसलिए उन्होंने इसे फेंक दिया.दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने दावा किया कि सिंधिया जब कार में सवार होकर पन्ना की तरफ जा रहे थे तब सड़क किनारे खड़े चार युवाओं ने उन्हें यह नारियल दिया जिससे उनके कपड़े पर भी दाग लग गया.उन्होंने दावा किया कि सिंधिया को कुछ माला और नारियल दिए गए थे लेकिन उन्होंने इस नारियल फेंक दिया. कार्यकर्ता ने वह इसे दूसरी कार से देख रहे थे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जिसे लिखने वाले ने खुद को भगवान शिव का पवित्र बैल नंदी कहा है. पत्र में कहा गया है कि वह नारियल उन्होंने सिधिंया को दिया था.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +