Pages

ads

Saturday, 21 July 2018

नरेन्द्र तोमर बेटे की शादी के बावजूद सदन में जमे रहे

नरेन्द्र तोमर  बेटे की शादी के बावजूद सदन में जमे रहे

भारतीय जनता पार्टी केडर में कुछ तो है कि सत्ता और संगठन के लिए पार्टी के कार्यकर्ता कोई भी त्याग करने को तैयार रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर हैं। शुक्रवार को दिल्ली निवास पर उनके बेटे की शादी की तैयारियां चलती रहीं, बारात भी तैयार हो गई, लेकिन तोमर सरकार के पक्ष में देर रात तक लोकसभा में बैठे रहे। तोमर के बेटे की शादी शनिवार को जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती के साथ हुई । शादी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अनेक हस्तियां दिखाई देंगी|
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान देर रात तक लोगों ने टीवी पर नरेन्द्र मोदी के पीछे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बैठे देखा। एक ओर दिनभर नरेन्द्र सिंह तोमर सदन में सरकार को बचाने बैठे रहे तो दूसरी ओर उनके दिल्ली स्थित निवास पर उनके बेटे की शादी की रस्में और बारात की तैयारियां चल रही थीं। नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर की बारात आज जयपुर पहुंच रही है। नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस आयोजन में  पारिवारिक मित्रों, रिश्तेदारों के अलावा सिर्फ पुराने स्टाफ को आमंत्रित किया है। जयपुर में यह शादी शनिवार शाम को एमएस कन्वेन्शन सेंटर  में होगी।
तोमर की मां बीमार हैं
नरेन्द्र सिंह तोमर की 92वर्षीय मां इस समय गंभीर रूप से बीमार है। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली अस्पताल में भर्ती थीं। शादी के कारण कुछ दिनों के लिए उन्हें दिल्ली स्थित निवास पर लाया गया है। मां की बीमारी के कारण तोमर ने बेटे के विवाह को बेहद साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया है। संभावना है कि इस शादी के बाद मां का स्वास्थ्य ठीक रहा तो दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +