Pages

ads

Thursday, 15 December 2016

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी:

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी: 

प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के दस सबसे ताकतवर लोगों की सूची में शामिल किया है. इस सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार शीर्ष स्थान पर रखा गया है. वहीं, अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में दूसरे स्थान पर हैंविश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं. फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में अब भी बहुत अधिक लोकप्रिय हैं.इस सूची में जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल तीसरे स्थान पर हैं. चौथे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग हैं, जबकि पोप फ्रांसिस पांचवें नंबर पर हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन फोर्ब्स की सबसे ताकतवर लोगों की सूची में छठे नंबर पर हैं. बिल गेट्स लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज आठवें नंबर पर हैं.सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा गया है. माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +