कश्मीर : पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला, 3 जवान शहीद
पुलवामा जिले के पम्पोर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज आतंकियों द्वारा किए गए हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद हुए सैनिकों में से एक 36 राष्ट्रीय राईफल से व दो 51 राष्ट्रीय राईफल से हैं।सेना के काफिले पर गोलीबारी कर आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे। सेना के काफिले पर यह हमला कदलाबल क्षेत्र में हुआ। सेना व सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू चलाया हुआ है।

No comments:
Write comments