Pages

ads

Wednesday, 28 December 2016

विस चुनाव: मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की सूची

विस चुनाव: मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की सूची

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर पार्टी के 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें 176 सीटों पर पार्टी के वर्तमान में विधायक हैं, जबकि 149 सीटें ऐसी हैं, जहां सपा के विधायक नहीं हैं।इस सूची में मंत्री राम गोविन्द चैधरी, अरविन्द सिंह गोप, पवन पाण्डेय समेत 53 वि‌धायकों के टि‌कट काट दिए गए। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम ने कहा कि 78 सीटों पर वि‌चार विमर्श के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टि‌कट के लि‌ए 4200 लोगों ने अप्लाई किया था। गोप की जगह बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा को राम नगर विधान सभा से टि‌कट दि‌या गया है। पांडेय का टिकट काटकर आशीष को दि‌या गया। सूची में कुछ चर्चित नामों पर नजर डालें तो रामपुर से आजम खां, हरदोई से नितिन अग्रवाल, लखनऊ की सरोजनीनगर से शारदा प्रताप शुक्ला, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ पश्चिम से मो. रेहान, रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से मनोज कुमार पाण्डे, अमेठी से गायत्री प्रसाद प्रजापति, इटावा की जसवन्तनगर से शिवपाल सिंह यादव, कानपुर देहात की रसूलाबाद (आरक्षित) से अरूणा कोरी, बाराबंकी की रामनगर सीट से राकेश वर्मा, फैजाबाद की मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, बलिया से नारद राय को टिकट दिया गया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुलायम ने कार्यकर्ताओं कहा कि पार्टी में जोश तो है लेकिन एकता है क्या? उन्होंने कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव की अहमियत बताते हुए कहा कि जो यूपी जीतता है वो दिल्ली भी जीतता है। सपा मुखिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये चुनाव आपका है और 28 फरवरी से पहले होगा। मार्च में बोर्ड एग्जाम हैं इसलिए चुनाव फरवरी में होगा, उम्मीदवार भी हम जल्दी से जल्दी घोषित करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि टिकट के लिए कई एजेंसीज से सर्वे कराया गया है। बहुत से लोग ऐसे है जिन्होंने पार्टी के लिए बहुत ईमानदारी से मेहनत किया है उन्हें भी टिकट नहीं मिला लेकिन सरकार बनने पर उन्हें सम्मान मिलेगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में मैंने टि‌कट नहीं पाने वालों को सम्मानित कि‌या था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +