Pages

ads

Wednesday, 28 December 2016

डॉलर, यूरो समेत विदेशी मुद्राओं के सामने कमजोर हुआ रूपया

डॉलर, यूरो समेत विदेशी मुद्राओं के सामने कमजोर हुआ रूपया

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हो गया। मुद्रा मूल्य सूचकांक में 28 दिसम्बर, 2016 को एक डॉलर 68.22 रूपये का हो गया।
डॉलर के अलावा यूरो, पौण्ड, येन के मुकाबले भी रुपया कमजोर हुआ। रिजर्व बैंक के मुद्रा मूल्य के अनुसार बुधवार को रूपया डॉलर के मुकाबले टूटकर 68.22 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को रूपये के मुकाबले डॉलर का मूल्य 67.99 रूपये था। इसी तरह एक यूरो की कीमत भी एक दिन में 71.04 रूपये से बढ़कर 71.45 रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह एक पौण्ड 83.49 रुपये से महंगा होकर 83.86 रुपये हो गया। 100 येन की कीमत भी 57.97 रुपये से बढ़कर 58.06 रुपये हो गई।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +