महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
मातृभूमि के सम्मान और उत्थान के लिए योजनाएं अमल में लाने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर लगायेंगे। इस संबंध में वे 17 दिसंबर को दिल्ली में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। महिला मोर्चा ने सुशाासन एवं जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्व होने पर श्री शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का धैर्य धरती से भी अधिक होता है, इसलिए वे तमाम प्रकार के शारीरिक कष्ट सहती रहती है, किसी से कहती नहीं है। मुझे लगता है कि सरकार को अपनी ओर से पहल करके उनकी संपूर्ण चिकित्सीय जांच करानी चाहिए। इसके लिए सरकार ने विशेष शिविरों की व्यापक योजना बनाई है। महिलाओं की छोटी बीमारी किसी बड़ी विपत्ति का कारण नहीं बनें। हमारा यह प्रयास होगा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां नारी शक्ति की पूजा होती है। वहीं भगवान का निवास होता है। देश में महिला सशक्तिकरण की अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने वाली भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला नेतृत्व ने सभी को अपने कार्य और प्रतिभा से चमत्कृत किया है। राजमाता सिंधिया राजमाता से लोकमाता अपनी सक्रिय सेवा और रचनात्मक भूमिका के कारण बनी थीं। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने अपनी प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मुकाम बनाया है। उन्हांेने कहा कि समाज में बेटा-बेटी का भेद करने की परंपरा रही है। बेटा को सुविधाएं और बेटी की उपेक्षा का भाव अतीत में रहा है, उसे हमें बदलना है। भारतीय जनता पार्टी ने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन आरंभ करके, नई मानसिकता का विस्तार किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी कन्यादान निकाह योजना जैसी तमाम योजनाएं आरंभ करके बेटी के जन्म को वरदान बनाने का सफल प्रयास किया है, जिसका समाज में सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहला राज्य है। जहां स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। सरकार चलाने के सूत्र महिलाओं के हाथों में सौंप दिये गये और उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठ शासन देने का सफल उपक्रम किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। शासकीय सेवाओं में आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी बढ़ी है, उसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी के विचार से जोड़ना है।

No comments:
Write comments