नोटंबदी पर बोले पीएम मोदी-आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड की दुनिया पलभर में तबाह कर दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (27 दिसंबर) को उत्तराखंड में पर्रिवर्तन रैली की। वहां उन्होंने नोटबंदी का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के एक कदम ने आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड और मानव तस्करों की दुनिया पलभर में तबाह कर दी। मोदी ने यह भी कहा कि दोषी लोगों को सजा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया क्योंकि उन्होंने ‘स्वच्छता अभियान’ में उनका साथ दिया। मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ पार्टी नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार के खिलाफ काम हो।इससे पहले मोदी ने वहां 900 किलोमीटर लंबे चार धाम हाईवे का शिलान्यास किया। वहां मोदी ने कहा कि चार धाम प्रोजेक्ट उन लोगों को श्रृद्धांजलि है जिन्होंने उत्तराखंड बाढ़ में अपनी जान गंवाई थी। पीएम मोदी ने नितिन गडकरी की भी तारीफ की। मोदी ने कहा कि नितिन गडकरी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि जब भी लोग चार धाम की यात्रा के लिए आएंगे तो वे लोग नितिन गडकरी को वैसे ही याद करेंगे जैसे श्रवण कुमार को किया जाता है। मोदी ने कहा कि उस हाईवे से लोगों को यात्रा के लिए जाने में आसानी होगी।पीएम मोदी ने कहा कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी वहां के लोगों के ही काम में लाया जाएगा। जिससे वहां के लोगों को शहर में जाकर ना तो काम मांगने की जरूरत पड़ेगी और ना ही वहां भटकना पड़ेगा।
मोदी ने उन गांवों की भी जिक्र किया जिनमें उनकी सरकार द्वारा बिजली पहुंचाई गई। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आने से पहले 18 हजार गांव ऐसे थे जिनमें बिजली क्या बिजली का खंभा भी नहीं था। मोदी ने कहा कि उन्होंने ठाना था कि एक हजार दिनों में उन गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया जाएगा। मोदी ने आगे बताया एक हजार दिन पूरे होने से पहले ही 12 हजार के करीब गांवों को बिजली दी जा चुकी है।

No comments:
Write comments