Pages

ads

Friday, 30 December 2016

गोड्डा खान दुर्घटना: नौ शव निकाले गये, अभी भी कई दबे

गोड्डा खान दुर्घटना: नौ शव निकाले गये, अभी भी कई दबे

झारखंड में गोड्डा कोयला खदान हादसे में अब तक नौ लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, अभी भी 300 फीट गहरे खदान में 60 से अधिक लोग फंसे हुए हैं और उनके जीवित होने की उम्मीद ना के बराबर है। ऐसे में परिजनों में हताशा बढ़ गई है।इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग बिहार और झारखंड के हैं। मृतकों के नाम हैं- नागेश्वर पासवान, (बिहार), राजेंद्र यादव, (सीवान, बिहार), हरे कृष्ण यादव, (सीवान, बिहार), ब्रजेश यादव (उत्तर प्रदेश), जावेद अख्तर (गढ़वा) शामिल है। इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (इसीएल) की राजमहल कोल परियोजना के ललमटिया के भोड़ाय खदान में यह हादसा गुरुवार देर शाम सात बजे के आसपास हुआ था। समय गुजरने के साथ खदान में दबे लोगों की बचने की संभावना कम होती जा रही है. हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी है। करीब 200 मीटर तक मिट्टी का ढेर हो गया है, जिसे हटाए बिना दबे लोगों तक पहुंचना मुश्किल है। खदान तक जाने का रास्ता बंद हो चुका है। रात में एक दूसरा रास्ता बनाया गया, पर जब तक मिट्टी का ढेर नहीं हटेगा वहां तक जाना मुश्किल है।इधर, गोड्डा खान दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से दूरभाष पर राहत कार्य की जानकारी प्राप्त की। इस घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत कार्य में हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया। जबकि मुख्यमंत्री ने सभी मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपए एवम घायलों को 25-25 हज़ार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +