Pages

ads

Saturday, 21 January 2017

मुख्यमंत्री ने किया शहीद भीमा नायक स्मारक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बड़वानी जिले के ग्राम धाबा बावड़ी पहुँचकर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भीमा नायक के स्मारक का लोकार्पण किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पशुपालन कल्याण मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक श्री दीवानसिंह पटेल भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्र के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमा नायक के क्रांतिकारी जीवन वृत्त को दर्शाने वाले 42 चित्रों के संग्रह को भी देखा।
ग्रीन कमाण्डो के प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 103 नर्स बहनों की सराहना की। उनके साथ फोटो खिंचवाई। इन नर्सों ने लगभग 400 पहाड़ियों पर बसी बस्तियों में घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य किया। जिला प्रशासन ने इन नर्सों को 'ग्रीन कमाण्डो'' की उपाधि दी है। इस पर आधारित कैलेण्डर का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +