Pages

ads

Saturday, 21 January 2017

भाजपा पार्षद ने फूंका केजरीवाल का पुतला

पूर्वी निगम के शकरपुर वार्ड से भाजपा पार्षद सुशील उपाध्याय के नेतृत्व स्थानीय लोगों ने यहां प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। सुशील उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने मुफ्त वाईफाई, नये स्कूल व कालेज और महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने जैसे तमाम लुभावने वादे कर सरकार बनाई लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं लेकिन पंजाब में नशा मुक्त प्रशासन देने का झूठा वादा कर वहां के भी लोगों को मूर्ख बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनगर के आप विधायक को क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं है। वह क्षेत्र में कही भी दिखाई नहीं देते हैं जिसकी वजह से लक्ष्मीनगर विधानसभा की स्थिति बहुत खराब है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वृद्धापेंशन, निगम कर्मचारियों के वेतन, पी.डब्लू.डी के नालों की सफाई और सीवर की समस्या को लेकर क्योंकि पी. डब्लू.डी.के नालों की सफाई महज खानापूरी हो रही है जिसकी वजह से गलियों में पानी भरा रहता है और लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +