भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा है कि विमुद्रीकरण के कारण काले धन पर जो प्रहार हुआ है, उससे दुनिया में जितने दुराचार होते हैं, उन सभी को करने वाले प्रभावित हुए हैं। कश्मीर में पत्थर फेंकने वाली इंडस्ट्री बंद हो गई है। इतना ही नहीं नक्सलवादियों की भी कमर टूट गई है। मादक द्रव्यों को जो आयात होता था, वह बड़े पैमाने पर घटा है। नेपाल और बांग्लादेश से मानव तस्करी जैसे दुष्कृत जिनका कारोबार लगभग 20,000 करोड़ के आसपास होता था, उन्हें भी इस विमुद्रीकरण के कारण भारी झटका लगा है। देश आज साफ-सुथरे रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बैंकों में भरपूर मात्रा में पैसा आया है, और आम आदमी को उसका लाभ मिल रहा हैउन्होंने कहा कि बैंक ऋण सस्ते हो गए। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है। मजेदार बात यह है कि विमुद्रीकरण से एक वर्ग का विचित्रिकरण हुआ है। आर्थिक जगत का दोहरापन इससे समाप्त हुआ है। कुछ लोग अपने निजी कारणों से विमुद्रीकरण का विरोध कर रहे हैं। यद्यपि उनके पास कोई तर्क नहीं है। भाजपा की सरकार के इस साहसिक निर्णय के साथ है, और लोकतंत्र में चुनाव का पैमाना होता है कि हम विमुद्रीकरण के बाद से निरंतर चुनाव जीत रहे हैं। कारण बहुत साफ है कि सर्वोच्च स्थान पर बैठे व्यक्ति के इरादों पर जनता को तनिक भी सडॉ. सहस्रबुद्धे ने नर्मदा सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के नेतृत्व में जन आंदोलन का यह अनूठा उदाहरण है। इतिहास में इसे स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने लोक सेवा गारंटी योजना और आनंद मंत्रालय जैसे विभाग शुरू करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित अन्य राज्य भी इसी प्रकार के कुछ प्रयोग कर रहे हैं, जैसे गुजरात में आदर्श थाने बनाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में डिजिटल स्कूल की संकल्पना मूर्त रूप ले रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में नया रायपुर भ्रमण के बहाने नई पद्धति से अपना विकसित किया जा रहा हैउन्होंने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी को सुझाव देते हुए कहा कि संगठन में अधिक अच्छा व्यक्त करने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष में कुछ आदर्श पार्षद सरपंच आदि को पुरस्कृत किया जा सकता है। इससे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी मंच पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने इस बात पर सहमति व्यक्त करते हुए इसमें मंत्री और विधायकों को भी शामिल करने की बात कही।

No comments:
Write comments