Pages

ads

Wednesday, 11 January 2017

नीदरलैंड में हवा से चल रही हैं सारी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

नीदरलैंड में हवा से चल रही हैं सारी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

नीदरलैंड के डच रेलवे एनएस नेटवर्क ने अपनी सभी इलेक्ट्रिक ट्रेंन्स को चलाने की पावर का इंतजाम हवा से कर लिया है। एनएस रेलवे नेटवर्क का दावा है कि अब शहर में दौड़ने वाली सारी मेट्रो ट्रेन हवा की शक्ति यानी की विंडमिल्स की पावर से चलती हैं। नीदरलैंड के इस रेलवे नेटवर्क ने अपनी पावर का इंतजाम 2018 तक विंडमिल के जरिए जुटाने का टारगेट सेट किया था लेकिन टारगेट इसी साल पूरा कर लिया गया। एनएस रेल नेटवर्क हर साल लगभग 1.2 बिलियन kWh की पावर वायुऊर्जा के जरिए तैयार कर खपत करता है। एनएस रेल नेटवर्क के जरिए शहर के लगभग 6 लाख लोग रोज सफर करते हैं। वहीं इस काम में रेलवे ने एनको के साथ टाइअप किया था। विंडमिल के जरिए काफी पावर जेनरेट की जाती है। ये लगभग 300 फीट ऊंची बनाई जाती हैं और हवा के जरिए घूमते इसके ब्लेड्स टर्बाइन को पावर देते हैं तो घूर कर एनर्जी जेनरेट करते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +