Pages

ads

Sunday, 22 October 2017

पाकिस्तान ने आतंकवाद पर दे डाली अमेरिका को नसीहत



पाकिस्तान ने आतंकवाद पर दे डाली अमेरिका को नसीहत


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बानी ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापने के साथ-साथ आतंकवाद को लेकर अमेरिका को भी नसीहत दे डाली है। अब्बासी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान ने काफी कुछ कर लिया, अब अमेरिका समेत दूसरों की बारी है। अब्बासी ने कहा कि अफगानिस्तान में दूसरों की असफलताओं पर पाकिस्तान को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता। वहीं, कश्मीर मुद्दे पर भारत के पक्ष को अवैध बताते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा है कि सफल ऑपरेशनों की मदद से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगी सीमा पर आतंकवादियों का खात्मा किया है। हमने अपने हिस्से का काफी कुछ कर दिया है, हम मांग करते हैं कि अमेरिका और दूसरे प्लेयर्स अब अपना काम करें। अब्बासी ने कहा कि इस क्षेत्र (अफगानिस्तान) में आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को जितना नुकसान हुआ उतना अमेरिका, आईएसएएफ (इंटरनैशनल सिक्यॉरिटी असिस्टेंस फोर्स) और नाटो को मिलाकर भी नहीं हुआ। पाकिस्तान ने अमेरिकी की नई अफ-पाक नीति की भी आलोचना की है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +