Pages

ads

Wednesday, 11 July 2018

कुलदीप यादव पर आया था जब MS धोनी को गुस्सा, कहा-क्या मैं पागल हूं

कुलदीप यादव पर आया था जब MS धोनी को गुस्सा, कहा-क्या मैं पागल हूं

टीम इंडिया के पूर्व कप्ता1न महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर अपने शांत स्वाभाव के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल हों, धोनी हमेशा शांत रहते हैं और वे अपने रणनीतिक चालों से इन्हेंह अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास करते हैं. अपनी इसी खासियत के कारण धोनी को उनकी कप्ता नी के दिनों में 'कैप्टकन कूल' कहा जाता था. लेकिन दूसरे इंसानों के तरह धोनी को भी कभी-कभी गुस्सां आता है. उनके गुस्से  का शिकार एक बार टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव हुए थे. कुलदीप ने खुद एक शो 'व्हा ट द डक' में धोनी की इस नाराजगी के बारे में बताया है.  यह घटना पिछले वर्ष भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान की है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा इस मैच में टीम इंडिया की कप्ताजनी कर रहे थे.
हुआ यूं कि कुलदीप के ओवर के दौरान धोनी ने उन्हें  फील्ड  में कुछ खास बदलाव करने के लिए कहा. जवाब में कुलदीप यादव ने कहा कि वे मौजूदा फील्ड  से संतुष्टड हैं. इस जवाब से धोनी को गुस्सा  आ गया और उन्होंंने इस युवा स्पिनर को डपट दिया. कुलदीप ने घटना के बारे में बताया था कि मैं जब भी गेंद को आगे की तरफ पिच कर रहा था, विपक्षी बल्ले बाज छक्काक लगा रहे थे. इंदौर का मैदान बेहद छोटा है. मैं माही भाई की ओर से देखता तो वे आप इसके लिए कोशिश करते रहो.
कुलदीप के अनुसार, 'जब मैं अपना चौथा ओवर कर रहा था तो बल्लेथबाज ने रिवर्स स्वीाप करके मुझे चौका जमा दिया. धोनी भाई मेरे पास आए और कहा- कवर को हटाकर इसे डीप बाउंड्री पर लगाओ और प्वाीइंट को आगे लाओ. जवाब में मैंने कहा, नहीं माही भाई यह ठीक है.' कुलदीप के मुंह से यह बात सुनकर धोनी को गुस्साव आ गया, उन्होंेने कहा, 'क्यान मैं पागल हूं यहां पर, मैं 300  वनडे मैच खेला हूं.'
कुलदीप ने बताया कि फील्ड‍ में यह बदलाव करने के बाद वे एक विकेट हासिल करने में सफल रहे. मैच में उन्हों ने अपने चार ओवर के कोटे में 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. कुलदीप के अलावा इस मैच में दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी चार विकेट लेने के सफल रहे थे. मैच में रोहित शर्मा ने केवल 35 गेंदों पर शतक जमाया था जिसकी बदौलत भारतीय टीम श्रीलंका को 88 रन के बड़े अंतर से हराने में सफल रही थी.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +