Pages

ads

Wednesday, 11 July 2018

कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची 30 जुलाई को जारी करेगी,

कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची 30 जुलाई को जारी करेगी,

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि वो आगामी 30 जुलाई को विधानसभा चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। पीसीसी की बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि अब जरूरी होने पर ही पार्टी के नेताओं से मिलेंगे। खजुराहो में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया टिकट बंटबारे का फार्मूला बताया।
सिंधिया ने बताया टिकट देने का फार्मूला
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी में टिकट बंटबारे का फार्मूला बताते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पहली संभावना जीत होनी चाहिए।
- कांग्रेस पार्टी एक सर्वे करा रही है। सर्वे के आधार पर जिस व्यक्ति का नाम आएगा उसके बारे में स्थानीय नेताओं से चर्चा कर उसे टिकट दिया जाएगा।
- पार्टी 30 फीसदी ऐसे लोगों को भी मैदान में उतारेगी जिन्होंने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा हो। लेकिन उनकी पृष्ठभूमि चुनावी होनी चाहिए। वो जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद जनपद सदस्य आदि हो सकते हैं।
कमलनाथ ने कहा
- कमलनाथ ने कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद कहा कि वह बहुत जरूरी होने पर ही पार्टी के नेताओं से मिलेंगे। रोज-रोज अनावश्यक आने वालों से नहीं मिलेंगे। ये समय क्षेत्र में जाकर काम करने का है।
30 जुलाई को आएगी कांग्रेस की पहली सूची
- पीसीसी की बैठक में आज सिंधिया समेत कई आला नेता नहीं पहुंचे। बीते दिनों कांग्रेस ने 19 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव और 40 सचिव और 8 जिलाध्यक्ष बनाए है।
- बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस 30 जुलाई तक विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची 30 जुलाई तक जारी कर देगी।
- इसके लिए मध्यप्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री 13 जुलाई को भोपाल आएंगे।
- प्रेजेंटेशन 13 और 14 जुलाई को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने दिया जाएगा।
- पहली लिस्ट में लगभग 70 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।
- 3 बार से ज्यादा हारी सीटों पर भी पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित किए जाएंगें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +