Pages

ads

Showing posts with label Cinema. Show all posts
Showing posts with label Cinema. Show all posts

Tuesday, 7 August 2018

सलमान प्रियंका के भारत छोड़ने पर पहली बार बोले, मैं नहीं हॉलीवुड हीरो है पसंद


सलमान प्रियंका के भारत छोड़ने पर पहली बार बोले, मैं नहीं हॉलीवुड हीरो है पसंद


सलमान खान ने सोमवार को अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान सलमान ने मीडिया से भी बात की। तो जब सलमान से उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर सवाल किए तो पहले तो वो इन सवालों पर ज्यादा बोले नहीं, लेकिन फिर जब बार-बार प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'प्रियंका ने फिल्म शूट शुरू करने से 10 दिन पहले फिल्म छोड़ी। प्रियंका ने मुझसे कहा कि मैं पर्सनल वजहों से काम नहीं करना चाहती हूं, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। वो हमें पहले ही बता देतीं तो हम खुद उन्हें अपनी फिल्म करने के लिए नहीं बोलते।'
सलमान ने आगे कहा, 'वो हॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं, मेरे साथ नहीं। खैर अगर वो ऐसा भी कर रही हैं तो ये भी अच्छा है क्योंकि वहां जाकर भी वो अपने देश भारत को प्राउड फील करा रही हैं। हम खुश हैं, प्रियंका से कोई नाराजगी नहीं है।'
निक के साथ सगाई पर पहली बार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी
एक इवेंट में प्रियंका से निक के साथ सगाई को लेकर सवाल किए गए। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो भले ही स्टार हैं, लेकिन जिंदगी के कुछ पलों को वो मीडिया की चकाचोंध से दूर रखना चाहती हैं। प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं एक लड़की हूं। इन बातों को मुझ तक ही रहने का अधिकार है। मेरी फैमिली, दोस्ती और रिलेशन ऐसी चीजें हैं, जिसकी सफाई देने की जरूरत मैं नहीं समझती। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं, जो मुझे इस पर सफाई देनी पड़े।,

Sunday, 5 August 2018

बेटे के कॉलेज पहुंचीं काजोल थप्पड़ जड़-जड़कर सुजाया चेहरा...


बेटे के कॉलेज  पहुंचीं काजोल थप्पड़ जड़-जड़कर सुजाया चेहरा...



बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 5 अगस्त को अपने जन्मदिन के मौके पर काजोल ने नई फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला (Helicopter Eela)' का ट्रेलर लॉन्च किया. ढाई मिनट का यह ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प है और काजोल इसमें बिल्कुल हटके अंदाज में दिखाई दे रही हैं. 'हेलीकॉप्टर ईला' की कहानी मां और बेटे के रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है. ट्रेलर लॉन्च करते हुए काजोल ने ट्वीट किया, "'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर जारी. फिल्म सात सितंबर को हर जगह होगी."
प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड एक्टर रिद्धि सेन अहम भूमिका में हैं. इसमें वह काजोल के बेटे का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. ट्रेलर में काजोल अपनी अधूरी पढ़ाई को पूरा करने के लिए 22 साल बाद कॉलेज जाती है. दिलचस्प यह है कि वह अपने बेटे के कॉलेज में ही एडमिशन लेती हैं. ट्रेलर में काजोल अपने बेटे को एक-दो नहीं बल्कि कई बार थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं.

Thursday, 2 August 2018

'पलटन' इंडियन आर्मी की ताकत दिखाने आ रही


'पलटन' इंडियन आर्मी की ताकत दिखाने आ रही 


पलटन (Paltan) फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है. इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको 'बॉर्डर' फिल्म की जरूर याद आ जाएगी. दोनों ही फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता हैं. यूट्यूब पर कुछ ही घंटे में 21 लाख से ज्यादा बार ट्रेलर देखा जा चुका है. यही हाल रहा तो 'पलटन' का ट्रेलर जल्द ही यूट्यूब पर टॉप 10 में ट्रेंड करने लगेगा. अनुभवी फिल्म निर्माता जेपी दत्ता अपनी आगामी फिल्म 'पलटन' के हर नए कंटेंट की रिलीज के साथ प्रत्याशा बढ़ाते हुए नजर आ रहे है. छोटे टीज़र और करैक्टर पोस्टर के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, निर्माताओं ने रिलीज होने वाले फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
फ़िल्म में सभी किरदार इंटेंस युद्ध के लिए तैयार पुरुषों की टोली वर्दी में नज़र आ रहे हैं. इसको देख कर यक़ीनन दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच रोमांच का स्तर बढ़ गया है.
फ़िल्म के निर्माता ज़ी स्टूडियोज़ ने बुधवार को नए पोस्टर को ट्वीट किया. ट्रेलर में युद्ध के मैदान पर जंग के लिए तैयार, विभिन्न पात्रों के ज़रिए सैनिकों के विभिन्न भावनाओं को दर्शाया गया है. सिक्किम सीमा के साथ 1967 के नाथूला मिलिट्री के संघर्षों पर आधारित 'पलटन' में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए एक तीव्र लड़ाई से सामना करने वाली भारतीय सेनाओं की एक अनकही कहानी को दिखाया जाएगा.

Wednesday, 1 August 2018

'फन्ने खां' को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत,

'फन्ने खां' को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत,

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
वासु भगनानी ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि 'फन्ने खां' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्मस लिमिटेड को दिए गए थे और फिल्म में उन्हें को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट देने की बात कही गई थी जबकि ऐसा नहीं हो रहा है। क्रिअर्ज एंटरटेनेंट के साथ 10 करोड़ की डील में वासु भगनानी ने 8.50 करोड़ दे दिए थे। बाकि के रुपये उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद देने की बात कही थी।

Wednesday, 25 July 2018

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है

2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी, जिमी शेरगिल, जस्सी गिल, अली फजल और पीयूष मिश्रा अहम किरदारों में हैं। खास बात यह है कि सेकंड पार्ट में एक नहीं बल्कि दो हैप्पी भागेंगी। पहले पार्ट की कहानी हैप्पी के पाकिस्तान भाग जाने के इर्दगिर्द बुनी गई थी। सेंकड पार्ट में हैप्पी के विदेश भाग जाने की कहानी दिखाई जाएगी।
फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा ही छाई हुई हैं जबकि डायना पेंटी को ट्रेलर के अंत में कुछ सेकेंड्स के लिए ही दिखाया गया है। 2.45 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि हैप्पी बनी सोनाक्षी सिन्हा को एक चाइनीज एजेंट किडनैप कर लेता है और चाइना ले जाता है। लेकिन सोनाक्षी भारी कंफ्यूजन पैदा कर देती हैं और उनसे यह कहती हैं कि वह वो हैप्पी नहीं हैं जिसकी तलाश की जा रही है। तो फिर वो हैप्पी कहां है जिसे सब ढूंढ रहे हैं? इसके लिए तो फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में जिमी शेरगिल और अली फजल भी मुख्य भूमिका में हैं।

Sunday, 22 July 2018

ऐश्वर्या-अभिषेक 8 साल बाद साथ में काम करेंगे

ऐश्वर्या-अभिषेक 8 साल बाद साथ में काम करेंगे

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछली बार साल 2010 में पर्दे पर साथ नजर आए थे. फिल्म का नाम था 'रावण' जिसका निर्देशन किया था मणि रत्नम ने. तब से अब तक तकरीबन 8 साल हो गए लेकिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक एक साथ पर्दे पर नहीं दिखे. लेकिन अब दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं और इस फिल्म का नाम होगा 'गुलाब जामुन'.
खबरों की मानें तो फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का प्रोडक्शन अनुराग कश्यप करेंगे. फिल्म का निर्देशन किसी नए निर्देशक के हाथ में होगा जिसके नाम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. अभिषेक और ऐश्वर्या अब तक कुल 8 फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इन फिल्मों के नाम हैं- ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2, गुरू, सरकार राज और रावण.
मालूम हो कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शाद की तकरीबन 10 साल हो चुके हैं और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है. बात करें ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म फन्ने खां में एक्टर राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी. हालांकि फिल्म में ऐश का रोल ज्यादा लंबा नहीं है लेकिन वह फिल्म में दो गानों में नजर आएंगी.